Skip to content
May 13, 2025
  • Home
  • History Politics
    • निष्पक्ष पत्रकार खास
  • Latest News
  • खेल जगत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • Religious News
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
Nishpaksh Reporter

Nishpaksh Reporter

उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश और दुनिया की मनमोहक, मनोरंजक और मजेदार खबरें!

cropped-file_00000000a0e861fdacc082017c8a3c14.png
    Primary Menu
    • Home
    • History PoliticsHistory Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगतSports News
    • देश विदेशInternational News
    • मनोरंजनEntertainment News
    • Religious NewsReligious News
    • राज्यState News
    • उत्तर प्रदेशLatest News Of Uttar Pradesh
    • उत्तराखंडUttrakhand
    Live
    • Home
    • Latest News
    • Himanshi Mishra
    • सलमान खान के पास है कितनी दौलत? जानें एक फिल्म के लिए करते हैं कितना चार्ज
    • Latest News
    • मनोरंजन

    सलमान खान के पास है कितनी दौलत? जानें एक फिल्म के लिए करते हैं कितना चार्ज

    Himanshi Mishra 1 min read
    image_search_1723083092728

    बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को हाल ही में धमकी मिली है। सलमान के घर के बार मिले एक पत्र में कहा गया कि सलमान का भी वही हाल होगा जो मूसेवाला का हुआ। इस पत्र के मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सलमान के फैंस के बीच भी उनकी फिक्र बढ़ गई है। एक तरफ मुंबई पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तो दूसरी ओर सलमान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के कारण वह व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग हाल में शुरू हुआ थी, हालांकि उनकी फिल्म का टाइटल बदलने की भी जानकारी मिल रही है। सलमान खान के जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात फैंस के बीच चर्चा में रहती है। सलमान खान इंडस्ट्री के बड़े सुपर स्टार हैं, जिनकी फिल्मों के साथ ही लाइफस्टाइल के भी फैंस दीवाने हैं। सलमान खान एक्टिंग से सबसे ज्यादा कमाई करने वालें अभिनेता हैं, वहीं चैरिटी के मामले में भी सलमान इंडस्ट्री में मशहूर हैं। चलिए जानते हैं सलमान खान की नेटवर्थ, कमाई और लाइफस्टाइल के बारे में।

     

    सलमान खान एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर सलीम खान के बेटे हैं। बचपन से वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। सलमान मुंबई के रहने वाले हैं। मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट नाम का सलमान खान का आलीशान बंगला है। सलमान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी में रहते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट किसी महल से कम नहीं हैं। खूबसूरत ड्राइंग रूम, सबकी सुविधा के मुताबिक, आलीशान कमरे, स्विमिंग पूल और एक बड़ी सी बालकनी, जहां से सलमान अपने फैंस को देखते हैं। वैसे गैलेक्सी के अलावा सलमान के पास एक फाइव बीएचके बंगला भी है। उनका पनवेल में एक फार्म हाउस बना है, जहां वह अक्सर जाया करते हैं। इसके अलावा दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में भी सलमान खान की प्रॉपर्टीज हैं।

     

    इंडस्ट्री के सुल्तान रियल लाइफ में भी किसी सुल्तान की तरह की रहते हैं। उनके पास लग्जरी और दुनिया की सबसे महंगी ब्रांड की कारें हैं। सलमान के कार कलेक्शन में ऑडी, बैंटले, रोल्स रॉयल और मर्सिडीज जैसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

     

    एक्टर सलमान खान ने एक्टिंग के दम पर अच्छा खासा बैंक बैलेंस बना लिया है। सलमान फिल्मों, बिग बाॅस, ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। एक फिल्म के लिए सलमान लगभग 60 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जो बॉलीवुड में सबसे महंगे एक्टर की लिस्ट में उन्हें शामिल करता है। इसके अलावा सलमान को रियलिटी शो बिग बाॅस में देखा जाता रहा है। सलमान ने बिग बॉस 15 के लिए 350 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। सलमान ब्रांड प्रमोशन, निवेश और सोशल मीडिया से भी मोटी कमाई करते हैं। उनका खुद का बीइंग ह्यूमन ब्रांड भी है। अन्य कई ब्रांड के सलमान ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसके लिए वह 8-10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

     

    बजरंगी भाईजान कहें या सुल्तान, राधे कहें या प्रेम, हर किरदार से दर्शकों के दिल पर छा जाने वाले सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अधिक चार्ज करने वाले अभिनेता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की नेट वर्थ लगभग 360 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में सलमान खान 2304 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

    Post Views: 113

    Continue Reading

    Previous: यूट्यूबर Carry Minati की करोड़ों की इनकम के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे किसी CEO से भी ज्यादा है कमाई
    Next: जमीन से आसमान तक का सफर करने वाली नेहा कक्कर की लाइफ स्टाइल

    Related Stories

    file_00000000a0e861fdacc082017c8a3c14
    1 min read
    • History Politics
    • Latest News
    • देश विदेश
    • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • राज्य

    गोली का जवाब गोला: पीएम मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश, सेना को दिए कड़े निर्देश

    Himanshi Mishra
    1 min read
    • Latest News
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    बड़े भाई का इलाज कराने के बहाने ले जाकर समस्त चल अचल संपत्ति अपने नाम कराने का बड़ा मामला

    Himanshi Mishra
    IMG-20250502-WA0011
    1 min read
    • Latest News
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    ग्राम समाज की भूमि से अवैध रूप से कब्जा हटवाया गया

    Himanshi Mishra

    Recent Posts

    • न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन ना होने के बाद भी दबंग द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी/पीड़ित दर- दर की ठोकरे खाने को मजबूर/जिम्मेदारो के पास कोई जवाब नहीं/
    • पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जिला बार एससोसीएशन नवनिर्वाचित प्रकाशन प्रभारी नवीन रस्तोगी/व हिमालय जैस्वाल को किया सम्मानित/दी बधाईया
    • विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के प्रयास के बाद/आजादी के बाद पहली बार मोहम्मदपुर खाला तिराहे पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर का किया शुभारम्भ/मौके पर उजजिलाधिकारी मौजूद
    • शांति व्यवस्था के चलते सैयद सलार साहू गाजी बूढ़े बाबा पर लगने वाला मेला/उर्स प्रबंधन कमेटी द्वारा स्थगित किया गया/हर चीज़ को ध्यान रखते हुए प्रशासन ने भी नहीं दी अनुमति
    • रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने 40 लाख लागत वाले पुल निर्माण कार्य के भूमि पूजन मे पहुँचे/फ़ैजान किदवई व लल्लन वर्मा रहे मौजूद

    राष्ट्रीय समाचार

    IMG_20250513_185507
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन ना होने के बाद भी दबंग द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी/पीड़ित दर- दर की ठोकरे खाने को मजबूर/जिम्मेदारो के पास कोई जवाब नहीं/

    Mohammad Faishal
    IMG_20250513_184222
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जिला बार एससोसीएशन नवनिर्वाचित प्रकाशन प्रभारी नवीन रस्तोगी/व हिमालय जैस्वाल को किया सम्मानित/दी बधाईया

    Mohammad Faishal
    IMG_20250513_144017
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के प्रयास के बाद/आजादी के बाद पहली बार मोहम्मदपुर खाला तिराहे पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर का किया शुभारम्भ/मौके पर उजजिलाधिकारी मौजूद

    Mohammad Faishal
    IMG-20250513-WA0118
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    शांति व्यवस्था के चलते सैयद सलार साहू गाजी बूढ़े बाबा पर लगने वाला मेला/उर्स प्रबंधन कमेटी द्वारा स्थगित किया गया/हर चीज़ को ध्यान रखते हुए प्रशासन ने भी नहीं दी अनुमति

    Mohammad Faishal
    • Home
    • History Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगत
    • देश विदेश
    • मनोरंजन
    • Religious News
    • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    Copyright © All rights reserved Nishpaksh Reporter. | MoreNews by AF themes.